रिपोर्ट:नागेन्द्र प्रजापति

प्रयागराज ।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ0 बबीता सिंह चौहान जी द्वारा आज हजरतगंज स्थित वीरांगना झलकारीबाई महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने चिकित्सालय में भर्ती महिला मरीजों को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी देते हुए उन्हें शासन द्वारा प्रदत इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ओ0पी.डी. रूम, अल्ट्रा साउण्ड रूम, एक्सरे रूम, लेबर रूम, ओ.टी. रूम, ऑपरेशन रूम, महिला वार्ड, किचन, व मरीजों को दिये जाने वाले भोजन, दवाईयां एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनका निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के प्रमुख वार्डाे, किचन, स्नानागार एवं शौचालय की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गयी मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. निवेदिता कर द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में प्रसव हेतु लगभग 66 महिला मरीज भर्ती हुई हैं। साथ ही इसमें 12 नवजात शिशु हैं। सभी मरीजों को चिकित्सालय के मेन्यू के अनुसार ससमय ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाता है।


आयोग की अध्यक्ष द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डॉ. निवेदिता को महिलाओं एवं किशोरियों से सम्बन्धित समस्त लाभकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु इनका स्पष्ट उल्लेख अस्पताल परिसर में कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही चिकित्सालय मे कम जगह होने के कारण वैकल्पिक चिकित्सालय का विस्तार करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका के साथ डॉ. दीपक कुमार आदि प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।