MD NEWS बहुआयामी समाचार

फतेहपुर पवित्र रक्षाबंधन पर्व के पावन उपलक्ष्य में आज दिनांक 27.08.2026 को शिक्षकगण एवं छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक महोदय की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनकी दीर्घायु, स्वास्थ्य एवं यश की कामना की तथा माथे पर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। छात्राओं ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस समाज की सच्ची रक्षक है और दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था में तत्पर रहने वाले पुलिस परिवार के प्रति सम्मान और विश्वास प्रकट करने के उद्देश्य से ही उन्होंने यह पावन पर्व पुलिस अधिकारियों के साथ मनाया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने छात्राओं के इस आत्मीय प्रयास की सराहना करते हुए सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया, साथ ही उन्होंने ‘मिशन शक्ति’ के तहत बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112 ,1098 आदि) व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *