रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख

कानपुर : कार्यक्रम का उद्देश्य बॉक्सिंग के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं खेल से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों के योगदान को सम्मानित करना तथा युवा खिलाड़ियों को बॉक्सिंग के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक महेश त्रिवेदी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बॉक्सिंग से जुड़े खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कानपुर बॉक्सिंग डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष गौरव तिवारी, विशिष्ट अतिथि उपेन्द्र पाण्डेय, महासचिव, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन भी मौजूद रहे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बॉक्सिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बॉक्सिंग को और मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के अधिक अवसर तथा आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए!
समारोह में बॉक्सिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उपलब्धियों के लिए कई वरिष्ठ एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

10 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed