महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरवा में शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रामपुरवा निवासी रामचंद्र चौधरी पुत्र स्वर्गीय नथुनी चौधरी (करीब 50 वर्ष) शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे तालाब की ओर गए थे। बताया गया कि रामचंद्र चौधरी शराब का अत्यधिक सेवन करते थे। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में तालाब के पास उनका पैर फिसल गया और वे पानी में जा गिरे। डूबने के कारण उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना शुक्रवार को करीब 11 बजे दूरभाष के माध्यम से थाना कोठीभार पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।फिलहाल पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed