एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। अवगत करा दे कि आज दिनांक 28,08,2026, को थाना रामराज क्षेत्र गांव पुट्टी इब्राहिमपुर में मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर की तरफ से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने पाॅंच वर्षीय मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला टक्कर लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों को गोद में उठाकर गांव में ही डॉक्टर के पास ले गए गंभीर चोटे आने के कारण डॉक्टर ने मेरठ ले जाने की बात कही इतने में परिवार वाले वहां पहुंच गए। और बच्चे को लेकर रामराज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा बच्चे का इलाज किया जा रहा है। बच्चे के सर में गंभीर चोटे लगी हुई है। बता दे कि रोडवेज बस चालक बस को इतनी तेज गति से चलाते हैं आगे का सोचते ही नहीं क्या होगा। तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद को रिपोर्ट।
