रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर : जनपद फतेहपुर के जिला अस्पताल से मरीजों को महंगी एवं बाहर की दवाएं लिखे जाने और अस्पताल के बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजे जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन में भी हलचल देखने को मिली है।
जानकारी के अनुसार, जिला महिला अस्पताल के कमरा नंबर-(2) से मरीजों को से महंगी और बाहरी दवाएं लिखे जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा मरीजों से अस्पताल के बाहर निजी केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराने की बात भी सामने आई है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों में नाराजगी बताई जा रही है।
मामले की जानकारी अस्पताल के सीएमएस को दिए जाने के बाद उन्होंने संबंधित पीड़ित से पूरे मामले की लिखित तहरीर/शिकायत उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बावजूद मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने अथवा निजी केंद्र से जांच कराने के लिए बाहर भेजा जा रहा है तो इसकी जानकारी जिला अधिकारी या स्वस्थ मंत्री को है या नहीं।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *