फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में रक्षाबंधन की छुट्टी पर घर लौट रही गुड़गांव में नौकरी करने वाली युवती की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी नितिन उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने पड़ोसी गांव के युवक नितिन यादव और उसकी सहेली पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन और यौन उत्तेजक दवा की गोलियां बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
पूछताछ में अभिषेक का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं मृतका की सहेली भूमिका की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।
रिपोर्टर राजा पाठक
