दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ ने दिवंगत राजेश कोहरी के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना;

आवासीय पट्टा एवं पीएम आवास दिलाने के दिए निर्देश

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं,दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड दातागंज अंतर्गत निवासी श्री राजेश कोहरी का आपसी विवाद के उपरांत हृदय गति रुकने हार्ट अटैक से असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना का समाचार प्राप्त होते ही क्षेत्रीय विधायक श्री राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ तत्काल दिवंगत के आवास पर पहुँचे।विधायक जी ने शोकाकुल परिजनों एवं पूज्य माता जी से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि संकट की इस कठिन घड़ी में वे और पूरी सरकार परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सामाजिक एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।पीड़ित परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए विधायक जी ने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी दातागंज, ग्राम पंचायत सचिव एवं क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को बिना किसी विलंब के आवासीय पट्टा आवंटित किया जाए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास दिलाने की विधिक प्रक्रिया तुरंत पूर्ण की जाए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दातागंज, ग्राम पंचायत सचिव, क्षेत्रीय लेखपाल तथा अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed