एमडी न्यूज़ बहूआयानी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट


आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी साहब ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बिलासपुर, मिलक-शाहबाद तथा स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न जगहों पर पहुंचकर मरहूमीन को ख़िराजे-अक़ीदत पेश की और ग़मज़दा परिजनो से मिलकर ताज़ियत व हमदर्दी का इज़हार किया सांसद जी ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम स्योडरां निवासी श्री प्रेम राज यादव जी के निधन पर उनकी अंत्येष्टि में भाग लिया तथा मिलक-शाहबाद क्षेत्र की नगर पालिका मिलक में रिटायर प्रिंसिपल स्वर्गीय श्री ढाकन लाल गंगवार जी के आवास पर पहुंचकर परिजनों को तसल्ली दी। इसके अलावा उन्होंने टांडा क्षेत्र के ग्राम सेहपुरा मैं भूरा के हुए इंतकाल के बाद तदफ़ीना व दफ़न की रस्म में शिरकत कर दुआ-ए-मग़फ़िरत की, स्वार क्षेत्र के खेमपुर में सज्जाद भाई की वालिदा का इंतकाल पर ताज़ियत की और इमरता क्षेत्र के मझरे निवासी रऊफ साहब के इंतकाल पर उनके घर जाकर ग़म का इज़हार किया।
दौरे के दौरान सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने जनता की दुश्वारियों और समस्याओं पर भी संजीदगी से ध्यान दिया। सैफनी क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में काफ़ी अर्से से ख़राब पड़े ट्रांसफार्मर का मसला हल कराने के लिए गांव के लगभग 100 लोगों एकजुट होकर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी से मुलाकात की, जिस पर सांसद जी ने फ़ौरन संज्ञान लेते हुए संबंधित अफ़सरान एसoई से बात की और मसले को शाम तक समाधान का भरोसा दिलाया इसके बाद उन्होंने टांडा क्षेत्र के ग्राम डोकपुरी टांडा में पूर्व प्रधान के आवास पर पहुंचकर स्थानीय बाशिंदों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया इस मौके सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सागर रामबहादुर सागर नासिर शेख जमील सैफी डॉ. मकतूब मुन्ना रियाज़ पाशा जुबेर अली कलवे अली सैफ अली (युवा नेता) अरशद अली (एडवोकेट)जावेद आलम (एडवोकेट)मास्टर अख्तर अलीरफी (पूर्व प्रधान)मोहम्मद तौफीकसहित कई सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
