​ तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

नगराम क्षेत्र स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा की भतीजी कु. प्रतिभा वर्मा ने यूजीसी जेआरएफ असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा जून 2026 उत्तीर्ण कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुसुइया, महेश वर्मा जौरास की सुपुत्री प्रतिभा वर्मा की इस शानदार उपलब्धि से परिवार और पूरे गांव में जश्न का माहौल है।
​कुमारी प्रतिभा की प्रारंभिक शिक्षा लाला गणेश प्रसाद वर्मा महाविद्यालय गोसाईगंज से हुई, जहां से उन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने बैजनाथ शिव कला महाविद्यालय, मंगलपुर (बाराबंकी) से स्नातक और बी.एड. की डिग्री हासिल की।
​प्रतिभा की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके चाचा व प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिभा बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार और कुशाग्र बुद्धि की रही हैं। उन्होंने दिन-रात अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
​अपनी इस बड़ी सफलता के बाद भी प्रतिभा रुकी नहीं हैं; वे वर्तमान में सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी में जुटी हुई हैं। प्रतिभा का परिवार शिक्षा और जनसेवा से जुड़ा रहा है, उनके बड़े भाई मंजीत वर्मा वर्तमान में जल निगम में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं।
​प्रतिभा वर्मा की इस कामयाबी पर स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *