गुफरान खान रिपोर्ट एमडी न्यूज़ से मैगलगंज खीरी

आरोप लगाने वाली महिला की बहू ने सामने आकर किया आरोपों का खंडन क्या

मैगलगंज। ग्राम पंचायत गुरुदेवखेड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान इरफान खान पर छेड़छाड़ एवं धर्म परिवर्तन के लगाए गए आरोपों के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। आरोप लगाने वाली महिला प्रेमलता की बहू ने मीडिया के सामने आकर पूर्व प्रधान के समर्थन में बयान देते हुए लगाए गए आरोपों को गलत और बदनाम करने की साजिश बताया है।

महिला की बहू का कहना है कि पूर्व प्रधान इरफान खान को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है और उनके खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिस दिन की घटना महिला द्वारा बताई जा रही है, उस दिन इरफान खान उनके साथ मौजूद थे। उनके इस बयान से लगाए गए आरोपों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बहू ने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों द्वारा प्रशासन पर दबाव बनाकर पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसी के दबाव में कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि आरोप लगाए जा रहे हैं तो उनकी सत्यता की जांच साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। बिना जांच किसी व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।

फिलहाल दोनों पक्षों के दावों के बीच पुलिस जांच महत्वपूर्ण है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि या खंडन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *