बकरियां चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो बकरियां व बाइक बरामद
फतेहपुर। खखरेरू थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बकरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बकरियां और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को ग्राम गुरगौला जयरामपुर से बकरियां चोरी हुई थीं। मामले में पुलिस ने राज रामसागर निर्मल (25) निवासी बहलोलपुर ऐलाई तथा बृजेश कुमार (18) निवासी बहलोलपुर ऐलाई को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना खखरेरू में मु0अ0सं0 173/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस टीम में उ0नि0 अमित कुमार शर्मा, उ0नि0 विशाल यादव, हे0का0 पवन कुमार और रि0का0 अविनाश पटेल शामिल रहे।

