रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
MD NEWS बहुआयामी समाचार

फतेहपुर। सरस्वती बाल विद्या मंदिर के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमे में नामजद आरोपी प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
26 अगस्त को परीक्षा देने गया था तेजस
बताया गया कि छात्र तेजस द्विवेदी 26 अगस्त की सुबह करीब 7:15 बजे परीक्षा देने विद्यालय गया था।
दोपहर तक घर नहीं पहुंचा
दोपहर करीब 1 बजे तक तेजस के घर नहीं पहुंचने पर उसकी मां नीलम देवी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी से फोन पर जानकारी ली। नकल करने का लगाया गया आरोप
परिजनों के मुताबिक प्रधानाचार्य ने बताया कि तेजस को नकल करते पकड़े जाने पर रेस्टीकेट किया गया था और उस पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने की मिली सूचना
दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिजनों को सूचना दी गई कि तेजस मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।तेजस ने मारपीट का लगाया था आरोप।
अस्पताल पहुंचने पर परिजनों के अनुसार तेजस ने बताया कि प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी ने प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के निर्देश पर डंडों से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं इलाज के दौरान छात्र की मौत गंभीर रूप से घायल तेजस का इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुकदमा दर्ज अब गिरफ्तारी
मृतक छात्र की मां नीलम देवी की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी और प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी निवासी खम्बापुर, थाना राधानगर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
मामले में नामजद दूसरे आरोपी प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के संबंध में पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है तेजस द्विवेदी मौत मामला आरोपी प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी गिरफ्तार कोतवाली नगर पुलिस ने की कार्रवाई न्यायालय में किया गया पेश कोर्ट के आदेश पर आरोपी भेजा गया जेल प्रबंधक राकेश त्रिवेदी भी मुकदमे में नामजद मामले की विवेचना जारी।

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *