बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प, 2027 में पुनः मुख्यमंत्री बनने की श्रेया सिंह पटेल सोम्या वर्मा प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा ने की कामना

अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज
लखनऊ में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह की भावुक तस्वीर सामने आई। जिला पंचायत सदस्य श्रेया सिंह पटेल सोम्या वर्मा प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते को आत्मीयता के साथ निभाया। इस दौरान सौम्या वर्मा ने अखिलेश यादव को अपना भैया बताते हुए उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
राखी बांधने के बाद श्रेया सिंह पटेल सोम्या वर्मा प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा ने कहा कि रक्षाबंधन उनके लिए केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना करती है, उसी तरह भाई भी बहन की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेता है।
श्रेया सिंह पटेल सोम्या वर्मा प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा ने कहा कि अखिलेश यादव भैया के साथ रक्षाबंधन का यह पल उनके लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बहनों के सम्मान एवं अधिकारों की आवाज को मजबूती देने की दिशा में समाजवादी विचारधारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस भावुक अवसर पर श्रेया सिंह पटेल सोम्या वर्मा प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनें और प्रदेश को विकास, खुशहाली, सामाजिक न्याय तथा समान अवसर की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से प्रदेश में विकास की नई दिशा तय हो तथा समाज के हर वर्ग को सम्मान और न्याय मिले। रक्षाबंधन के इस अवसर पर भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक न्याय का संदेश भी देखने को मिला।
रक्षाबंधन के इस आत्मीय मिलन की तस्वीर और संदेश ने भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक मजबूती को सामने रखा। श्रेया सिंह पटेल सोम्या वर्मा प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा ने कहा कि यह पल उनके जीवन की ऐसी यादगार स्मृति है, जिसे वह हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगी।
