बहुयामी समाचार पत्र एम डी न्यूज़ के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!

तालग्राम कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक महोदय कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण मे थाना तालग्राम पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के दृष्टिगत किया गया सराहनीय कार्य ।
*संक्षिप्त विवरण :मां जाहिरा देवी मन्दिर रोहली मेला में कीर्ति पत्नी राहुल निवासी लालपुर थाना गुरसहायगंज कन्नौज सूचना दी गयी की उनकी पुत्री उम्र करीब 02 वर्ष मेला मे कही गुम हो गयी है। सूचना मिलने पर मेला परिसर मे बने खोया पाया केन्द्र पर उपस्थित सभी महिला आरक्षियों द्वारा उक्त बालिका को मेला परिसर में खोजना शुरू किया व सूचना प्राप्त होने के 30 मिनट के अन्दर अथक प्रयास कर बालिका को सकुशल बरामद कर ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिजनों के सुपुर्द किया गया, गुम हुई बच्ची को पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और बालिका के परिजनों ने कन्नौज पुलिस की तत्परता की अत्यधिक सराहना की।
बरामद करने वाली टीमः–
1.म0हे0का0 मीरा भारती थाना तालग्राम जनपद कन्नौज ।
2.म0का0 शौर्या थाना तालग्राम जनपद कन्नौज ।
3.म0का0 राखी थाना सौरिख जनपद कन्नौज
4.म0का0 राजेश्वरी थाना सौरिख जनपद कन्नौज ।
