महराजगंज, 29 अगस्त 2026। जनपद महराजगंज में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति संख्या सी-1040, दिनांक 11 अगस्त 2026 के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विभागीय पोर्टल upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।

जिलाधिकारी महराजगंज के 25 अगस्त 2026 के अनुमोदन के अनुपालन में आवेदन की समय-सीमा को 10 दिवस के लिए बढ़ा (Extend) दिया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन पूरा कर लें। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
