अलीगढ़:नेशनल हाईवे पर जिस जगह लोग शादियों के जश्न और मेहमाननवाजी की उम्मीद करते थे, वहीं केबिनों के पीछे बदनामी का काला धंधा फल-फूल रहा था। मडराक थाना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर बने “कृष्णा रिसोर्ट” पर पुलिस ने जब अचानक छापेमारी की, तो वहां चल रहे अनैतिक देह व्यापार के पूरे नेटवर्क की परतें उधड़ गईं।पुलिस की जांच में सामने आया है कि रिसोर्ट का मालिक पिंकू वार्ष्णेय (उर्फ विशाल) इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना था। वह बाहर (खासकर आगरा) से लड़कियों को बुलाकर अपने रिसोर्ट में ठहराता था और फिर ग्राहकों को ऑन-डिमांड लड़कियां उपलब्ध कराता था।छापेमारी में क्या-क्या मिला?पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। कमरों और केबिनों से पुलिस ने पांच महिलाओं के साथ तीन युवकों (अभिषेक, चंदन और अमित) को रंगे हाथों हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान कमरों से नकदी: 8,990 रुपये नकद,मोबाइल: 9 स्मार्टफोन्स, आपत्तिजनक सामान,और इस्तेमाल किए हुए खाली रैपर,खुली शराब की बोतलें और बीयर के खाली केन मिली।पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में सीधे रिसोर्ट मालिक पर उंगली उठाई है। उनका कहना है कि मालिक ही उन्हें अच्छे पैसों का लालच देकर आगरा से अलीगढ़ बुलाता था और ग्राहकों से डील फिक्स करता था।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 (PITA) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस रिसोर्ट में यह धंधा कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल थे।गिरफ्तार अभियुक्त-1. पिंकू उर्फ विशाल पुत्र सीताराम निवासी सराय हकीम थाना बन्नादेवी अलीगढ़,2. अभिषेक कुमार पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी कुलदीप विहार थाना बन्नादेवी अलीगढ,3. चन्दन पुत्र गिर्राज निवासी सराय हकीम थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़,4. अमित पुत्र अजय निवासी मानिक चौक थाना कोतवाली नगर अलीगढ़, 5:- 05 महिला अभियुक्ता।

रिपोर्ट :- कमल शर्मा
अलीगढ़
