एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर / रामराज। राज कुमार पुत्र रामसेवक ने थाना रामराज पर तहरीर देकर बताया कि दिनाँक 28,11,2026, दिन शनिवार को मेरे पिता रामसेवक पुत्र लक्ष्मी सिंह अपने खेत मे ट्रैक्टर चला रहे थे। तभी गाँव निवासी महमूदपुर मुंगर थाना रामराज सोना पुत्र राजाराम अपने खेत में यूरिया खाद डालने आया आ ओर यूरिया के कटटे खोलने के लिए एक छोटा चाकू भी साथ लाया था। सोना ने रामसेवक से कहा मेरे खेत मे ट्रैक्टर क्यों चल रहा है ।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों मे विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली-गलौज होने लगी और मारपीट हो गई। विवाद मे युवक राम सेवक पुत्र लक्ष्मी सिंह, के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुँचे मौके पर पहुँच कर परिजनों ने थाना रामराज पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुँची पुलिस व परिजनों ने घायल रामसेवक को जानसठ अस्पताल पहुँचाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भेज दिया गया। रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट-प्रतीकात्मक फोटो का प्रयोग किया गया है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *