लोकेशन – प्रयागराज

दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त थाना फुलपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

नीतू देवी पत्नी अशोक कुमार सरोज निवसनी अतरौरा थाना फूलपुर प्रयागराज द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त संजय यादव पुत्र शिवसिंह निवासी ग्राम अतरौरा थाना फूलपुर कमिश्ररेट प्रयागराज द्वारा मुकदमा वादिनी की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया तथा किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। मुकदमा वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर पॉक्सो एक्ट व एस सी/एस टी एक्ट बनाम संजय यादव पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम अतरौरा मैलहन थाना फूलपुर प्रयागराज विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया ।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत पॉक्सो एक्ट व एस सी/एस टी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संजय यादव पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम अतरौरा मैलहन थाना फूलपुर प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अतरौरा के पास से गिरफ्तार किया गया ।

शिवम् द्विवेदी
9936683216

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *