गोण्डा। लिलौई गांव निवासी सत्यदेव मिश्रा ने अपनी मां की चल-अचल संपत्ति की कथित वसीयत में जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस व प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। सत्यदेव के अनुसार, उनकी मां की तबीयत और मानसिक स्थिति खराब थी और वह उनका इलाज करा रहे थे। इसी दौरान उनकी बहन मीना, अशोक कुमार उर्फ पूरन उपाध्याय और राकेश उपाध्याय ने कथित रूप से उनकी मां की स्थिति का फायदा उठाकर वसीयतनामा करा लिया।

पीड़ित ने वसीयतनामा की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि मामले को लेकर अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।

सत्यदेव मिश्रा ने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है। गोंडा रिपोर्टर मदन लाल

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed