MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर। स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज, हँस्वा, फतेहपुर की प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को प्रबंधक पीयूष खन्ना के सिविल लाइन स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय के शैक्षिक विकास, छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रबंध समिति के रिक्त अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से प्रबंध समिति के रिक्त अध्यक्ष पद का चुनाव 11 अक्टूबर, रविवार को प्रातः 10 बजे स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज, हँस्वा परिसर में कराए जाने का निर्णय लिया गया।
प्रबंधक पीयूष खन्ना ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षिक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंध समिति का प्रमुख दायित्व है। इसके लिए समिति निरंतर प्रयासरत है।
सदस्य किशन मेहरोत्रा ने बताया कि सितंबर माह में विद्यालय परिसर में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित कराया जाएगा। इसमें विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों का भी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है।
बैठक में प्रबंधक पीयूष खन्ना, किशन मेहरोत्रा, भरत मानसिंह, नीरज कक्कड़, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रशांत श्रीवास्तव एवं सुशील कुमार साहू उपस्थित रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed