रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के युवा नगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम उर्फ सोनू कांटे वाले ने मीडिया को जारी बयान में रामपुर नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में नियमित सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं तथा नालियों की सफाई समय पर नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मोहम्मद आजम और सोनू कांटे वाला ने कहा कि नगर पालिका को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई, कूड़ा उठाने और नालियों की सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने पालिका प्रशासन से जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि शहर की जनता को बेहतर सफाई और जल निकासी की सुविधा मिलना उनका अधिकार है। पालिका प्रशासन को इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।।दुल ,मुस्लिमीन Aimim युवा नगर अध्यक्ष: मोहम्मद.आजम उर्फ सोनू कांटे वाले

रामपुर। ऑल इंडिया एतिहादुल मुस्लिमीन के नगर अध्यक्ष सोनू कांटे वाले उर्फ मोहम्मद आज़म ने आज प्रेस को जारी बयान में कहा कि रामपुर नगर पालिका परिषद की हालत बेहद खराब है।

उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में साफ-सफाई, नालियों और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका को आम जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुए जल्द से जल्द उनका समाधान करना चाहिए।

मोहम्मद आजम उर्फ सोनू कांटे वाले ने कहा कि जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है और इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed