ग्राम बरखेड़ा में चोरी की घटना पर सपा नेता एड. रामबहादुर ने लिया जायजा, पीड़ित परिवार से मिले
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
रामपुर। ग्राम बरखेड़ा में कल हुई चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेता एड. रामबहादुर ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
एड. रामबहादुर ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। कुछ दिन पहले ही ग्राम चकरपुर कदीम में स्कूल में चोरी की घटना हुई थी। आम जनता की जान-माल की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनता का विश्वास कायम रहे।
सपा नेता ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के साथ हर सुख-दुख में खड़े हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे।


