राहुल गांधी पर हल्द्वानी मामले में दलित अपमान का एफआईआर राजनीतिक साजिश: अशोक विश्वकर्मा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ विवाद मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दलित अपमान के आरोप में किया गया FIR राजनीतिक षड्यंत्र है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए भाजपा दबाव और साजिश की राजनीति कर रही है‌। राहुल गांधी पर हल्द्वानी कोतवाली में SC/ST एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराएं लगाई गई हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में हल्द्वानी की घटना को उठाते हुए कहा था कि ‘शुद्धिकरण’ छुआछूत का दूसरा नाम है और इस मामले में FIR दर्ज होनी चाहिए. इसके बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा और आरएसएस को लगातार घेरा. प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी कथित शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की थी।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *