सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर मंगलवार शाम करीब छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम रूढ़ा भवनाथपुर के पास पुलिस पिकेट के नजदीक जानवरों से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टूटे पड़े संकेतक बोर्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार नगर के ठठेरी टोला निवासी पिंकू कश्यप पुत्र कमलेश (30) अपने साथी रतनू पुत्र मुंशी के साथ बाइक से बिसवां मार्ग की ओर जा रहे थे। रूढ़ा भवनाथपुर के पास पुलिस पिकेट के नजदीक अचानक सड़क किनारे जानवरों का झुंड आपस में लड़ने लगा।
बाइक सवारों ने जानवरों से बचने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे टूटे पड़े संकेतक बोर्ड से जा टकराई।
हादसे में बाइक चला रहे पिंकू कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार रतनू बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रिपोर्ट श्रवण तिवारी

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *