सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माधवपुर मोड़ के पास से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में करीब एक महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह की देखरेख और क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के नेतृत्व में थाना बिसवां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे संख्या 218/2026 में वांछित चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला निवासी शिवथाना, थाना मानपुर और सूरज यादव पुत्र ओम प्रकाश निवासी हथिया मल्लपुर, थाना इमलिया सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि करन शुक्ला थाना मानपुर का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सीतापुर और लखीमपुर खीरी जनपद में चोरी और नकबजनी समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामराघव सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल अमरेंद्र द्विवेदी तथा कांस्टेबल मोहम्मद कासिम, आकाश कुमार और विवेक यादव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *