सीतापुर। रामपुर कला थाना क्षेत्र में 23 अगस्त की शाम सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसओजी और थाना रामपुर कला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सर्राफा व्यापारी रमेश निगम दुकान बंद करने के बाद जाननगर के रास्ते बाबूपुरवा स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों से पहुंचे आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और डंडों से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच और सुरागरसी शुरू की। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को बगराभारी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष रावत, अनूप, नन्दू कनौजिया उर्फ शत्रुहन, दिलशाद, विशाल तिवारी, पंकज और पप्पू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ जोड़ी पायल, 163 बिछिया, 17 अंगूठियां, ताबीज, लॉकेट, कड़े, बाला समेत अन्य चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *