बहुयामी समाचार पत्र एम डी न्यूज़ के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!

सौरिख कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सौरिख पुलिस एवं एसओजी/सर्वीलांस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फरार पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड में घायल/ गिऱफ्तार।
संक्षिप्त विवरण- थाना सौरिख पर पंजीकृत मु0अ0सं0 334/2026 धारा 74/331(2)/352 BNS व 7/8 पाक्सो एक्ट के अभियुक्त अंकुल पुत्र पन्नालाल जाटव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम पुरवानैन थाना सौरिख जनपद कन्नौज को दिनांक 30.08.2026 को माननीय न्यायालय कन्नौज में पेश कर रिमांड लेने के पश्चात न्यायालय परिसर के पास बने अंगुष्ठ छाप कार्यालय में अंगुष्ठ छाप की कार्यवाही के लिए लाया गया था। इसी दौरान अभियुक्त द्वारा दस्त लगने और शौच जाने के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था । जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली कन्नौज पर मु0अ0सं0 502/26 धारा 261/262 BNS पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 03.09.2026 को रात्रि करीब 03:00 बजे मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्त अंकुल थाना सौरिख क्षेत्र में ग्राम दानपुर की पानी की टंकी के पास मौजूद है। सूचना पर थाना सौरिख पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्त अंकुल द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस एवं 03 खोखा कारतूस बरामद हुए । घायल अभियुक्त अंकुल को उपचार हेतु सीएचसी सौरिख, जनपद कन्नौज भेजा गया है। उक्त सम्बन्ध में थाना सौरिख पर मु0अ0सं0 339/26 धारा 109(1) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
