
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर TheTeacherApp की देशभर में लगभग 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की
वाराणसी: भारत में शिक्षक दिवस मनाने की तैयारी के बीच, भारती एंटरप्राइजेज की परोपकारी इकाई भारती एयरटेल फ़ाउंडेशन ने घोषणा की कि उसका आजीवन निःशुल्क डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म TheTeacherApp देशभर में करीब 3 लाख उपयोगकर्ताओं तक पहुंच चुका है। भारती एयरटेल फ़ाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की सरकारों के साथ साझेदारी की है। इसके तहत शिक्षकों के लिए राज्य-स्तरीय सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) कार्यक्रमों को सहयोग दिया जा रहा है। फ़ाउंडेशन इसी तरह की साझेदारी के लिए अन्य राज्यों के साथ भी काम कर रहा है।भारत में स्कूली शिक्षा को मजबूत करने और देशभर में शिक्षकों को सहयोग देने के अपने लंबे अनुभव के आधार पर भारती एयरटेल फ़ाउंडेशन ने TheTeacherApp की परिकल्पना राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप सतत व्यावसायिक विकास के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म के रूप में की। नवंबर 2024 में शुरू किए गए इस ऐप में व्यावसायिक सीखने के संसाधन, कक्षा-केंद्रित उपकरण और सहयोगी समुदाय को एक साथ लाया गया है। यह शिक्षकों को कक्षा की बदलती जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालने और भारतभर में लाखों विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने में सक्षम बनाता है।आज यह ऐप सरकारी और संस्थागत साझेदारियों के बढ़ते नेटवर्क के माध्यम से 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शिक्षकविकास को बढ़ावा दे रहा है। शिक्षकों के सीधे सुझावों के आधार पर तैयार इस प्लेटफ़ॉर्म पर 4,000 से अधिक घंटे की सीखने की सामग्री और 45 से अधिक एआई-संचालित शिक्षण उपकरण उपलब्ध हैं। ये शिक्षकों को कक्षा में शिक्षण कार्य को मजबूत करने और बदलती जरूरतों के अनुरूप काम करने में मदद करते हैं। भारती एयरटेल फ़ाउंडेशन के सह-अध्यक्ष और भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने कहा, “भारत की विकास गाथा उसकी कक्षाओं में लिखी जाएगी और इस बदलाव के केंद्र में शिक्षक हैं। 25 वर्षों से अधिक समय तक शिक्षकों और स्कूलों के साथ मिलकर काम करने के हमारे अनुभव ने दिखाया है कि सार्थक शिक्षक-विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण सीखने, व्यावहारिक संसाधनों, तकनीक और मजबूत संस्थागत साझेदारियों तक पहुंच जरूरी है। TheTeacherApp इसी विश्वास पर आधारित है। यह सरकारों, शिक्षा संस्थानों और ज्ञान साझेदारों के साथ साझेदारी के माध्यम से सीखने, सहयोग और डिजिटल टूल्स को एक साथ लाता है। इस शिक्षक दिवस पर हम उन शिक्षकों का सम्मान करते हैं, जो केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि हमारे देश के भविष्य को भी आकार देते हैं। हम शिक्षकों को ज्ञान, संसाधनों और आत्मविश्वास से सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, ताकि वे जिस भी कक्षा में कदम रखें, उसे बदल सकें।”नीति आयोग के सहयोग से फ़ाउंडेशन आकांक्षी जिलों में शिक्षकविकास को मजबूत कर रहा है। इसमें आधारभूत साक्षरता, डिजिटल तत्परता और कक्षा प्रबंधन पर ध्यान दिया जा रहा है। राज्य स्तर पर TheTeacherAppजम्मूकश्मीर में एससीईआरटी के नेतृत्व वाले सतत व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों को सहयोग दे रहा है। उत्तर प्रदेश में शिक्षक व्यावसायिक विकास का विस्तार किया जा रहा है। तेलंगाना में एआईसक्षम व्यावसायिक सीखने को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजस्थान में आरएससीईआरटी और डीआईईटी के साथ मिलकर एक्शन रिसर्च में क्षमता निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह का काम उत्तराखंड और नागालैंड में भी चल रहा है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के आर्मी गुडविल स्कूलों में शिक्षकों को सहयोग देने के लिए भारतीय सेना की उत्तरी कमान के साथ साझेदारी की गई है।
एनईपी 2020 में प्रत्येक शिक्षक के लिए 50 घंटे के सतत व्यावसायिक विकास के प्रावधान के अनुरूप, TheTeacherApp शिक्षकों को छोटे पाठ्यक्रमों, वेबिनारों और पॉडकास्टों के माध्यम से अपनी सुविधा के अनुसार इन घंटों को पूरा करने की सुविधा देता है। इसके लिए उन्हें कक्षा से दूर जाने की जरूरत नहीं होती। शिक्षक अपनी सीखने की राह भी खुद तय कर सकते हैं। वे अपनी रुचियों और जरूरतों के आधार पर सामग्री का चयन कर सकते हैं। इससे व्यावसायिक विकास अधिक व्यक्तिगत बनता है और रोजमर्रा के शिक्षण कार्य का हिस्सा बनता है।TheTeacherAppपर संस्थानों का एक बढ़ता हुआ गठबंधन तैयार हो रहा है। इसमें प्रथम, खान अकादमी, कथा, लेटस्टेट, एजुकेशनल इनिशिएटिव्स (ईआई), सीके12 फाउंडेशन, सिंपल एजुकेशन फाउंडेशन, पल्लवन, सर्वम एआई, गुड स्कूल अलायंस और सेंट्रल स्क्वेयर फाउंडेशन शामिल हैं। ये संस्थान शिक्षकों को सशक्त बनाने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने के साझा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। यह एकीकरण इस बात को दर्शाता है कि प्लेटफ़ॉर्म उभरती तकनीक को शिक्षकों के रोजमर्रा के काम में उपयोगी और सुलभ बनाने पर ध्यान दे रहा है।TheTeacherAppस्कूलों को मजबूत करने, सीखने के परिणामों में सुधार करने और देशभर में शिक्षकों को सहयोग देने के क्षेत्र में भारती एयरटेल फ़ाउंडेशन के 25 से अधिक वर्षों के काम पर आधारित है। तीन प्रमुख कार्यक्रमों ने आज प्लेटफ़ॉर्म में शामिल अनुभवों और सीख को आकार दिया है। इनमें सत्य भारती स्कूल कार्यक्रम के तहत 34,500 से अधिक विद्यार्थी और 1,200 से अधिक शिक्षक शामिल हैं। क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के तहत 13 राज्यों के 1,200 सरकारी स्कूलों में 4.45 लाख से अधिक विद्यार्थियों और 17,900 से अधिक शिक्षकों तक पहुंच बनाई गई है। क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम स्टेट पार्टनरशिप्स के माध्यम से फ़ाउंडेशन की स्कूलसुधार संबंधी कार्यप्रणालियों का विस्तार शुरुआत से अब तक 28 लाख से अधिक विद्यार्थियों,33,000 स्कूलों और 1.54 लाख शिक्षकों तक हुआ है। द टीचर ऐप फ़ाउंडेशन की शिक्षा यात्रा का अगला चरण है। यह शिक्षकविकास के क्षेत्र में दशकों के अनुभव को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से देशभर के शिक्षकों तक पहुंचाता है।
