बाराबंकी के ब्लॉक बनीकोडर ग्राम पंचायत बाबक पुरवा मठ मंदिर परिसर में
रोपित किए गए पौधे में नीम, आम, शीशम आदि शामिल थे कार्यक्रम में आरएसएस टीम वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे वृक्षारोपण अभियान में राष्ट्रीय सनातन संस्कृति टीम बाराबंकी ब्लॉक बनी कोडर के ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया!

कार्य कर्म का मुख्य उद्देश्य लोगो को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना था उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों को नियमित देखभाल उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संस्कृति जिला अध्यक्ष ने कहा पेड़ पौधे मानव जीवन का आधार है इनके बिना स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य जीवन की कल्पना असंभव है उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लागने और उसे वृक्ष बनने तक देखभाल करना का आग्रह किया।
RSS जिला कोशा अध्यक्ष ने इस कार्य के पीछे की भावना साझा करते हुए बताया कि यह पौधा उनके लिए केवल एक वृक्ष नहीं बल्कि कि अमिट स्मृतियों का प्रतीक है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब यह पौधा विशाल वटवृक्ष का रूप धारण करेगा। तब उन्हें उसमें अपनी माँ का स्नेह और आशीर्वाद महसूस होगा।
इस दौरान राष्ट्रीय सनातन संस्कृति पदाधिकारी जिला अध्यक्ष विनय कुमार, जिला कोशा अध्यक्ष विपिन कुमार, मनदीप बाबा ब्लाक प्रभारी रामनगर अध्यक्ष सुखदेव सिंह, व स्थानीय नागरिक शिवकुमारगुप्ता, रामकिशोर रावत।, महेश प्रसाद, बाबू लाल, अरविंद मोनू रावत, सेवक, जैसी राम, हंसराज रावत, देशराज सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण को जन आन्दोलन बनाने का संकल्प लिया। रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed