ब्रेकिंग न्यूज़
एम डी न्यूज़ मथुरा से संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की रिपोट
CM की सुरक्षा में “VIP” बने ASP अनुज चौधरी, सेल्फी के लिए सड़क पर लगी भीड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय मथुरा दौरे को लेकर गुरुवार को पवनहंस हेलिपैड के पास एएसपी अनुज चौधरी सुरक्षा में लगे नजर आए।
वीआईपी मूवमेंट के दौरान उनपर भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी थी…जैसे ही यहां से मुख्यमंत्री का काफिला निकला, नजारा कुछ ऐसा बदला कि भीड़ को संभालने वाले अफसर को देखने के लिए ही सड़क पर भीड़ जुट गई।
कोई ASP अनुज चौधरी के साथ फोटो खिंचाने लगा, तो ज्यादार युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस होड़ में भाजपा नेत्री भी पीछे नहीं रहीं और दूसरे व्यक्ति से अनुरोध कर एएसपी के साथ अपनी तस्वीर खिंचवा कर स्वयं को गौरवांवित महसूस किया।
सवाल उठता है
जिस अफसर के कंधों पर भीड़ नियंत्रित करने की जिम्मेदारी थी, उसी की एक झलक पाने के लिए सड़क पर भीड़ जमा हो जाए, एक फोटो के लिए युवा बेकाबू हो जाएं तो इसे लोकप्रियता कहें या सुरक्षा व्यवस्था में कमी? वीआईपी ड्यूटी के बीच सड़क पर फोटो-सेल्फी का यह सिलसिला आखिर कितना उचित था?


