शिवपुर में कई गांवों का विशाल विजयदशमी मेला सम्पन्न

रावण दहन के बाद श्री राम करते नगर भ्रमण, श्री रामलीला में सभी पात्र ब्राह्मण

वाराणसी। काशी की आध्यात्मिक नगरी शिवपुर में प्राचीन रामलीला की विजयदशमी शुक्रवार को पुरानी मिल क्षेत्र में अत्यंत भव्य रूप में मनाई गई। यहां लगभग 32 गांवों के लोग जुटे और विशाल विजयदशमी मेला लगा। श्री रामलीला सेवा समिति शिवपुर के तत्वावधान में इस वर्ष 33 दिनों तक चली रामलीला के दौरान आज विजयदशमी का विशेष आयोजन हुआ। शुक्रवार के दिन रामलीला में रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रभु श्री राम का स्वरूप कृष्ण उज्जवल, लक्ष्मण का विक्रम चतुर्वेदी, हनुमान का दिपक शर्मा और रावण का स्वरूप मनोज मिश्रा ने धारण किया। उल्लेखनीय है कि यहां सारे पात्र ब्राह्मण ही बनते हैं। रावण दहन के पश्चात लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद प्रभु श्री राम अपनी वानर सेना के साथ नगर भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। पूरी प्रक्रिया पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई।
क्षेत्र के हजारों भक्तों ने इस पावन अवसर पर भाग लिया और रामलीला के अंतिम दिन का उत्सव मनाया। शिवपुर की यह रामलीला क्षेत्र की प्राचीन परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। समिति द्वारा आयोजित इस आयोजन में आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे पूरा पुरानी मिल क्षेत्र और शिवपुर मार्केट राम भक्तों से भर गया। विजयदशमी के इस मेले में धार्मिक उत्साह के साथ स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। इस सफल आयोजन में श्री रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष अतुलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ. विकास सिंह, कोषाध्यक्ष आर.एन. सिंह, मंत्री त्रिलोकी नाथ सेठ, उपमंत्री रोहित कुमार मौर्या (एडवोकेट), आय-व्यय निरीक्षक पृथ्वीनाथ शर्मा, सदस्य कार्य समिति शीतला उपाध्याय सहित आनन्द तिवारी, रवि बाजपेयी ‘रिंकू’, दिनेश गुप्ता गुरुदेव, रवि कपूर कल्लू, विजय केशरी (कादम्बनी लॉन), सुधांशु पाण्डेय, नरसिंह जायसवाल, अनिल मौर्या, राजेश वर्मा, फूलचन्द मौर्या, पप्पू जायसवाल, संजय मिश्रा और मनोज केशरी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मेले को सफल बनाने में शिवपुर पर पुलिस प्रशासन की भूमिका सकरी रही। इस मेले में शिवपुर थाने से उपनिरीक्षक जगनारायण, उप निरीक्षक अमित मिश्रा, भूपेंद्र राजपूत, मंदीप मिश्रा, महिला उप निरीक्षक प्रतिभा शाही, उप निरीक्षक मानवी शुक्ला, साथ कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *