गोसाईगंज लखनऊ आइडियल मॉडर्न पब्लिक स्कूल की अमेठी लखनऊ और बड़वल शाखा में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों और मनमोहक झांकियों ने विद्यालय परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजन और नृत्य ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि वर्मा ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, कर्म और सदाचार का संदेश देता है। हमें उनके दिखाए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा

