धानेपुर, गोंडा। माँ भारती की सेवा में अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाने वाले सेना मेडल से सम्मानित NSG कमांडो मेजर प्रभाकर देव सिंह के गौरवमयी सेवानिवृत्ति के पश्चात प्रथम गृह आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह सम्मान समारोह 06 सितम्बर 2026, दिन रविवार को प्रातः 8:30 बजे, ज्ञान मैरिज हॉल, धानेपुर, गोंडा में होगा।

आयोजक राहुल सिंह एवं बृजेश गुप्ता ने बताया कि मेजर प्रभाकर देव सिंह ने भारतीय सेना की विशेष इकाई राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में रहकर कई चुनौतीपूर्ण अभियानों में देश की सुरक्षा की है। देश के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण, साहस और वीरता के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा उन्हें सेना मेडल से अलंकृत किया गया है।

उनके इस अतुलनीय योगदान को नमन करने और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यह नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक संगठन और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी फूल-मालाओं व अंगवस्त्र से वीर सपूत का अभिनंदन करेंगे। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

70 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *