क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बरेली। क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ, बरेली में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी ने महाविद्यालय के सचिव, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वर्तमान सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शिरीष कुमार मेहरोत्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।महाविद्यालय के सचिव, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वर्तमान सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने गुरु की महत्ता बताते हुए कहा कि जिस प्रकार पारस पत्थर लोहे को सोने में बदल देता है, उसी प्रकार एक सच्चा गुरु अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से साधारण विद्यार्थी के व्यक्तित्व को निखारकर उसे योग्य एवं श्रेष्ठ इंसान बना देता है।

उन्होंने शिक्षकों के प्रति सम्मान और विद्यार्थियों के जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का आयोजन दीपक माहौर गुप्ता, वैशाली गुप्ता एवं सृष्टि शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में किया गया, जबकि मंच का संचालन शिवांगी कश्यप एवं श्रेया रेंडर ने किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया गया। इसके उपरांत उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी, उप प्राचार्य मोहम्मद हस्सान रज़ा ख़ान, डॉ. रोहित मेहरोत्रा, डॉ. अल्का सक्सेना, सौम्या मेहरोत्रा, अनुपम राहुल, दीपक माहौर गुप्ता, सृष्टि शर्मा, वैशाली गुप्ता, पुष्कर श्रीवास्तव, शिवालिका यादव, अंजलि पाल, अंजलि मेहरोत्रा, हिमांशी सक्सेना एवं शिवी सक्सेना सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

34 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *