एम डी न्यूज समाचार बाह
रिपोटर कृष्णा
सुग्रीव सिंह चौहान बने भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
आगरा पिनाहट। भारतीय जनता पार्टी ने सुग्रीव सिंह चौहान को ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाएं देकर खुशी जाहिर की।
सुग्रीव सिंह चौहान की नियुक्ति पर उनके बड़े भाई प्रहलाद सिंह चौहान सहित भोला चौहान, ब्रजेश जादौन, भावेश भदौरिया, प्रशांत तिवारी, कृष्णा ओझा तथा कौशल उर्फ राजा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुग्रीव सिंह चौहान के संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता से भाजपा संगठन को ब्रज क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति को कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समर्थकों ने सुग्रीव सिंह चौहान के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

