जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी के मसौली ब्लॉक के शहाबपुर बनियातारा में स्थित श्री कृष्णा गुलाब देवी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छात्रों में इस दिन को लेकर काफी जोश देखा गया।

बच्चों ने एक हफ्ते पहले से ही शिक्षक दिवस की तैयारियां शुरू कर दी थीं। इस खास दिन पर छात्रों ने अपने क्लास टीचरों को गिफ्ट दिए। पूरे स्कूल को मंदिर की तरह सजाया गया और सभी गुरुजनों को बधाई दी गई।

कक्षा 11 के छात्र नैतिक गुप्ता ने बताया कि शिक्षक दिवस हमारे जीवन को सही दिशा देने वाले गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार जताने का दिन होता है। अन्य छात्रों ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। सभी छात्रों ने मिलकर इस दिन को यादगार बनाया।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद कुमार वर्मा, आदित्य कुमार वर्मा, पंकज कुमार, आशीष गुप्ता, विनय कुमार, राहुल विश्वकर्मा, देवांश वर्मा, रश्मि जायसवाल, चंचल जायसवाल, गुड़िया वर्मा, प्रिया वर्मा, आशा शर्मा, नेहा वर्मा, सलोनी कश्यप, प्रियंका और मधु समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *