सिंह कोल्ड स्टोरेज में मुस्लिम समाज की विशाल सामाजिक समरसता संगोष्ठी, विधायक बब्बू भैया को तीसरी बार जिताने का लिया संकल्प

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज-बदायूं नगर स्थित सिंह कोल्ड स्टोरेज में मुस्लिम समाज के प्रमुख प्रबुद्धजनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में एक भव्य सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

संगोष्ठी के संयोजक डॉ. इश्तियाक हुसैन रहे तथा अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशहाक एडवोकेट ने की।भारी संख्या में मुस्लिम समाज से खचाखच भरे प्रांगण को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए कुछ लोगों और राजनीतिक दलों ने हमेशा हिंदू-मुस्लिम के बीच एक खाई बनाने का काम किया। लेकिन हमारी पार्टी और हमारी सोच इससे बिल्कुल अलग है।

हमने अपने दातागंज विधानसभा क्षेत्र में न तो कभी किसी के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया है और न ही कभी किसी को ऐसा करने दिया है।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह अंकित भैया ने कहा कि मेरे पिता विधायक बब्बू भैया जी ने हमेशा हमें यही सिखाया है कि राजनीति सेवा का माध्यम है, भेदभाव का नहीं। दातागंज मेरा परिवार है, और इस परिवार में हिंदू-मुस्लिम सभी मेरे बड़े-बुजुर्ग और भाई हैं। आज इस प्रांगण में जो प्यार और आशीर्वाद आप लोगों ने दिया है, वह इस बात का प्रमाण है कि विकास और विश्वास की राजनीति ही सबसे बड़ी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपके मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा।अध्यक्षता करते हुए पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशहाक एडवोकेट ने कहा कि विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया के कार्यकाल में मुस्लिम समाज क्षेत्र में अमन-चैन से रह रहा है। हमको भाजपा का भय दिखाकर सिर्फ वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। लगातार दो बार से भाजपा सरकार में हमारा समाज पूर्णतः सुरक्षित रहा है।

उसावां नगर पंचायत चेयरमैन नबाब हसन व समाजसेवी डॉ. इकरार हुसैन ने भी विधायक की विकास कार्यों की सराहना करते हुए तीसरी बार विधायक बनाने में मुस्लिम समाज की महत्वपूर्ण भूमिका का आह्वान किया।संगोष्ठी संयोजक डॉ. इश्तियाक हुसैन ने भारी संख्या में उमड़े मुस्लिम समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक का भरपूर साथ देने की अपील की।इस अवसर पर फुन्दन खां पूर्व प्रधान, लईकउद्दीन जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा बदायूं, अशरफ भाई पूर्व सभासद, हाफिज साबिर अली, सबल खां प्रधान, बशीर खां प्रधान, फारूख अहमद प्रधान, निशार प्रधान, मो. शफीक खान प्रधान, अब्दुल वहाब प्रधान, मो. कामिल अशरफ प्रधान, आमिर खान प्रधान, आफाक प्रधान, नैहरुद्दीन प्रधान, नसीर अली प्रधान,सहित भारी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

24 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *