जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट
निःशुल्क पाठशाला के बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया शिक्षक दिवस
मुंगराबादशाहपुर। निःशुल्क पाठशाला नौवाडाड़ी में देर शाम शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही अनोखे और भावुक अंदाज में किया गया। बच्चों ने अपनी पाठशाला के संस्थापक एवं संचालक पत्रकार सूरज विश्वकर्मा के लिए एक सरप्राइज रखा।
बच्चों ने सूरज विश्वकर्मा सर की आँखों पर पट्टी बांधकर उन्हें कक्षा तक लाया और जैसे ही आँखें खोलीं तो फूलों की वर्षा कर आरती के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।बच्चों के इस अनोखे प्रेम और सम्मान को देखकर सूरज विश्वकर्मा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मासिक टेस्ट में उत्तीर्ण बच्चों को मेडल प्रदान किया गया। जिनमें दिव्य सिंह प्रथम, दृशा सिंह द्वितीया और आर्या मौर्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।उन्होंने कहा कि यह निःशुल्क पाठशाला पिछले तीन सालों से गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाई जा रही है, और बच्चों का यह स्नेह उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर रन्नो मौर्या, वन्दना मार्या, फूलकली मौर्या, गौरव सिंह, चन्दन सोनी व पाठशाला के सभी बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे।

