एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों- अजीत यादव

गोण्डा- गोंडा जनपद के मनकापुर क्षेत्र में रविवार देर रात मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार चला रहा करीब 25 वर्षीय युवक अमित कुमार चौहान उर्फ विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बगलुही पुल के पास हुआ हादसा

हादसा बल्लीपुर क्षेत्र में बगलुही पुल के पास हुआ। बताया गया कि निर्मल चौराहा निवासी अमित कुमार चौहान उर्फ विक्की मसकनवा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

कार पलटने के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल 112 की टीम भी पहुंची। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल युवक को बाहर निकालकर सीएचसी मनकापुर पहुंचाया गया।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी में डॉक्टरों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फिलहाल अमित कुमार चौहान उर्फ विक्की का इलाज गोरखपुर में जारी है। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed