बुढ़ाना सीएचसी में नेत्र शिविर का आयोजन, 407 लोगों की आंखों की जांच; 158 लोगों को उपचार के लिए भेजा गया,

MD NEWS बहुआयामी समाचारजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन

बुढ़ाना, जनपद मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।बुढ़ाना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, डीपीएमआई डॉ. दिव्या वर्मा एवं एसीएमओ के दिशा-निर्देशों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुढ़ाना पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में निर्मल आई इंस्टीट्यूट, ऋषिकेश, हिमालयन नेत्रालय, जॉली ग्रांट देहरादून, बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून का सहयोग रहा।शिविर के दौरान कुल 407 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 158 लोगों को आंखों के उपचार एवं ऑपरेशन संबंधी आगे की प्रक्रिया के लिए विभिन्न सहयोगी संस्थानों में भेजा गया।इस शिविर का उद्देश्य लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच और उपचार के लिए मार्गदर्शन मिलता है।जनहित में विशेष अभियान | जनता की आवाज

24 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *