कुनिया रायपुर में पशु आरोग्य शिविर, पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज-बदायूं। पशुपालन विभाग द्वारा क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेलों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत कुनिया रायपुर में एक दिवसीय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ भाजपा आईटी विभाग के जिला सह संयोजक एवं विधानसभा में मीडिया का कार्य देख रहे देवेश तोमर ने ग्राम प्रधान पति श्यामवीर राठौर एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना कर गुड़ खिलाने के बाद फीता काटकर किया।

मुख्य अतिथि देवेश तोमर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पशुपालकों के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।डॉ. अरुण कुमार ने पशुओं में होने वाली प्रमुख बीमारियों, उनके लक्षण एवं बचाव के उपाय बताए।

डॉ. मयंक उपाध्याय ने 1962 एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी। शिविर में पशुओं का पंजीकरण कर निःशुल्क उपचार किया गया तथा पशुपालकों को दवाएं वितरित की गईं।इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी ओमनंदन शुक्ला, विकास सक्सेना, पैरावेट अमित यादव सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *