
बहुयामी समाचार पत्र एम डी न्यूज़ के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!
कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर कन्नौज शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा दिनांक 05.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों को 11 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्तगण 1. कासिम पुत्र बकरीदी निवासी मोहल्ला शेखाना, थाना व जनपद कन्नौज एवं 2. अमरजीत सिंह उर्फ नन्हे पुत्र रामबाबू शंखवार निवासी मोहल्ला फर्श सराय बहादुर,थाना कोतवाली कन्नौज को सदिकापुर से बछुईया तिराहे की ओर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 11 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट्स नं0 UP 76 AM 4096 बरामद हुई। इस संबंध में थाना कोतवाली कन्नौज पर मु0अ0सं0 516/2026 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर गिरफ्ताशुदा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा गांजा राह चलते लोगों को बेचकर अपना जीवन-यापन करना बताया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
1.कासिम पुत्र बकरीदी, निवासी मोहल्ला शेखाना, थाना व जनपद कन्नौज।
2.अमरजीत सिंह उर्फ नन्हे पुत्र रामबाबू शंखवार, निवासी मोहल्ला फर्श सराय बहादुर, थाना कोतवाली कन्नौज।
आपराधिक इतिहास
अमरजीत सिंह उर्फ नन्हे
1.मु0अ0सं0 531/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली कन्नौज।
बरामदगी का विवरण:-
1.11 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा।
2.मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट्स नं0 UP 76 AM 4096।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-
1.प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह, कोतवाली कन्नौज।
2.उ0नि0 दीपक चौधरी
3.हे0का0 राहुल चौरसिया
4.का0 बृजेश कुमार
5.का0 संजय कुमार
6.का0 योगेश
7.का0 प्रभात
8.का0 प्रवीण जाट
