रिपोर्ट स्वामी नाथ कुमार

MD NEWS बहुआयामी समाचार

महराजगंज/बृजमनगंज। आगामी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही एक महिला ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में प्रभावी कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के मुताबिक, उसने 26 अगस्त 2026 को क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी के तहत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। आरोप है कि पोस्ट पर खुशियालजोत महुलानी निवासी एक व्यक्ति और नगर पंचायत बृजमनगंज के

अवधनगर निवासी जवाहिर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला का कहना है कि टिप्पणी का विरोध करने पर उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला के अनुसार, पुलिस से शिकायत के बाद 29 अगस्त को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपितों की गतिविधियों पर रोक नहीं लगी।

महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 2 सितंबर की शाम जवाहिर ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर लगाकर दोबारा आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद से वह और उसका परिवार भयभीत है।
महिला का आरोप है कि

मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपितों से पुलिस ने अभी तक प्रभावी पूछताछ या गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की है और वे खुलेआम घूम रहे हैं। लगातार हो रही कथित सोशल मीडिया गतिविधियों से महिला ने खुद को असुरक्षित बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *