बहुआयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी ।रेहरिया क्षेत्र के गोला मोहम्मदी हाईवे पर स्थित सरदार जी पैलेस में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) संगठन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और किसानों से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान पहुंचे किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों के अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया।
इस समीक्षा बैठक में खीरी के जिलाध्यक्ष, युवा यूथ विंग के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह यादव (उर्फ मोनू) तथा बलजिंदर सिंह समेत संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि किसान यूनियन सदैव किसानों के हक की आवाज बुलंद करती रही है और आगे भी क्षेत्र के हर किसान के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
संगठन का विस्तार: गांव-गांव तक भाकियू (टिकैत) की पहुंच बनाना और नए सदस्यों को जोड़ना।
क्षेत्र के किसानों को आ रही स्थानीय समस्याओं, खाद-बीज की उपलब्धता और आवारा पशुओं से फसलों के बचाव जैसे ज्वलंत मुद्दों पर रणनीति बनाना।
किसानों की न्यायसंगत मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से पक्ष रखना।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने का भरोसा दिलाया।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *