हाथरस, 25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों, अन्य विकास परियोजनाओं तथा 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की अगस्त 2026 की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।डीएम ने संबंधित अधिकारियों से विभागवार संचालित परियोजनाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए जा रहे एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वच्छता सेवा कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट राजा पाठक

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed