फतेहाबाद : फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव नगला देवहंस, डौकी स्थित निजी खेत में छोटे बेटे महेंद्र वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में समर्थक, जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और अधिकारी पहुंचे।आगरा स्थित आवास से पार्थिव शरीर दोपहर 12:28 बजे गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। समर्थकों ने ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, बाबू का नाम रहेगा’ के नारे लगाकर श्रद्धांजलि दी। सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा समेत कई लोगों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया।अंतिम संस्कार में सांसद रामजीलाल सुमन, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। समर्थकों ने नम आंखों से अपने ‘बाबू जी’ को अंतिम विदाई दी।

ब्रेकिंग न्यूज फतेहाबाद एम डी न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *