एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल लोकेशन रामपुर जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट

रामपुर। चमराउआ विधानसभा क्षेत्र में आज AIMIM की ओर से एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी तादाद में स्थानीय नौजवानों ने शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से जुड़े कई नौजवानों ने अपनी पुरानी सियासी जमात को छोड़कर AIMIM का दामन थामा इस मौके पर AIMIM युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि आज का नौजवान रोज़गार, बेहतर तालीम, स्वास्थ्य सुविधाओं और अपने संवैधानिक हक़ूक़ को लेकर फिक्रमंद है। AIMIM लगातार आम अवाम के बुनियादी मसाइल को मजबूती के साथ उठाने का काम कर रही है सलमान शाह ने कहा कि नौजवानों का AIMIM में शामिल होना इस बात का इज़हार है कि अवाम अब अपने मसाइल और हक़ूक़ की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाली सियासत को तवज्जो दे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद गांव-गांव, घर-घर और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और अवाम के बीच रहकर उनके मसाइल को उठाना है इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने AIMIM में शामिल हुए सभी नौजवानों का इस्तकबाल किया और उनसे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ काम करने की अपील की सलमान शाह ने कहा कि “हमारी सियासत फोटो की नहीं, बल्कि मुद्दों की सियासत है। हमारा मकसद अवाम के हक़, इंसाफ़ और बुनियादी मसाइल की आवाज़ को बुलंद करना है इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा युवा ज़िला महासचिव जुनैद खान युवा ज़िला महासचिव सूफयान रज़ा ज़िला महासचिव मोहम्मद आकिब युवा ज़िला संयुक्त सचिव आसिफ खान युवा ज़िला कोषाध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी मोहम्मद हफीज आदि मौजूद रहे

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *