*रिपोर्टर आकाश मिश्र**बहुआयामी समाचार**
कस्ता (खीरी), 26 सितंबर 2026।* दिन गुरुवार की रात से भयंकर आंधी बारिश के कारण लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता क्षेत्र में भारी नुकसान देखने को मिले हैं जिनमें कहीं दीवार गिरना, छप्पर गिरना तथा विशालकाय पेड़ गिरने की खबरें सामने आई है। लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।*लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर गिरा पेड़*लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर चौहान फिलिंग पेट्रोल पंप के पास सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। राहगीरों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।*सीतापुर मार्ग पर पड़ा पेड़* कस्ता सीतापुर मार्ग पर एनएल फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप और पकरिया जलालपुर बाजार के बीच सड़क पर पेड़ पड़ा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पेड़ का हिस्सा आने के कारण खासकर बड़े वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है और जाम की स्थिति बनने की आशंका बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर पेड़ पड़े होने की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की गई है और तत्काल पेड़ हटवाने की मांग की गई है। शिकायत के बावजूद अब तक पेड़ नहीं हटाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि दुर्घटना और जाम की आशंका को देखते हुए सड़क पर पड़े पेड़ को जल्द हटाया जाए। अब देखना यह है कि शिकायत के बाद वन विभाग कितनी जल्दी कार्रवाई कर पेड़ को मार्ग से हटाता है।

