हाथरस, 26 सितंबर 2026 (सू0वि0)। जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश हाथरस विनय कुमार के आदेश तथा अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी प्रशान्त कुमार के निर्देशन में जनपद न्यायालय, हाथरस के कर्मचारियों के सतत सीखने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जनपद न्यायालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सिस्टम ऑफिसर प्रमोद तिवारी एवं पूनम शर्मा द्वारा समस्त तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी), इलेक्ट्रॉनिक समनिंग एवं पेमेंट सेतु के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को पेमेंट सेतु के माध्यम से ऑनलाइन वादों में जुर्माने की धनराशि जमा करने, न्यास पोर्टल पर डाटा सिंक करने तथा ई-समनिंग की प्रक्रिया सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित डिजिटल व्यवस्थाओं के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को भी समझाया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालयीन कार्यों में डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों को आधुनिक ऑनलाइन न्यायिक प्रक्रियाओं से दक्ष बनाना रहा।
रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

